Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियाजमीन पाकर लाभुकों के आंखों से छलके आँसू।

जमीन पाकर लाभुकों के आंखों से छलके आँसू।

खुद का आशियाना बनाने का सपना लेने लगा मूर्त रूप।

अभियान बसेरा-दो के तहत जिलाधिकारी ने भूमिहीनों को दी ज़मीन।

561 भूमिहीनों के बीच जिला पदाधिकारी ने बांटा बासगीत पर्चा।

बेतिया मोहन सिंह। अभियान बसेरा-2 अंर्तगत अनुमंडल सभागार बगहा में आज पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय के द्वारा बगहा अनुमंडल क्षेत्र के 561 भूमिहीनों को वास हेतु भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा वितरण किया गया। सभी लाभुकों को भूमि आवंटन के पर्चा के साथ ही लगान रसीद संलग्न करके हस्तगत कराया गया।

पर्चा वितरण कार्यक्रम में बगहा-1अंचल के 130, बगहा-2 अंचल के 138, रामनगर अंचल के 50, मधुबनी अंचल के 38, पिपरासी अंचल के 30, भितहा अंचल के 150 तथा ठकराहा अंचल के 257 भूमिहीनों को वास हेतु भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उपस्थित भूमिहीन परिवारों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग किसी न किसी वजह से भूमिहीन हैं, लाचार हैं, ख़ुद ज़मीन ख़रीद नहीं सकते उन्हें 3 से 5 डिसमील ज़मीन देने का प्रावधान राज्य सरकार के द्वारा किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा की पूर्व में इसी सभागार में इस क्षेत्र के 589 भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का पर्चा दिया गया था। पुनः आज 561 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए पर्चा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जमीन उपलब्ध होने के बाद अब घर बनाने के लिए अहर्ता के अनुसार राशि भी मुहैया कराई जाएगी। विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाकर उन्हें अपना घर बनाने में जिला प्रशासन मदद करेगी। जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में गरीब भूमिहीनों लोगों के पास ज़मीन नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। भूमि मिलने के बाद उन्हें इनका लाभ मिलेगा और अपने परिवार के साथ अपने घर में रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहले जो कठिनाइयां थी उसे लगातार प्रयास कर दूर कर लिया गया है। अब पर्चा में लाभुक का फोटो, खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी सब लिखा है। साथ ही उस भूमि की जमाबन्दी भी लाभुक के नाम पर सृजित कर दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी से पर्चा प्राप्त होने के बाद मानकी देवी, सुभगिया देवी, मुन्नी देवी, निभा देवी, सुमित्रा देवी आदि की आँखे खुशी से भर गई। लाभार्थियों ने कहा कि जमीन मिलने के बाद आज उन्हें काफी खुशी हो रही है, उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। आज का दिन उनके लिए यादगार है। अपना ज़मीन होना समाज में मान-सम्मान दिलाता है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व), राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा, श्रीमती अंजेलिका कृति सहित बगहा अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes