Friday, June 19, 2026
Homeबेतियाभाकपा द्वारा बेतिया में निकाली गई बाइक रैली शहीद भगत सिंह की...

भाकपा द्वारा बेतिया में निकाली गई बाइक रैली शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण


बेतिया मोहन सिंह।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा बेतिया में बाइक रैली निकाली गई, जिसके बाद बेतिया के तीन लाल तीन चौक अवस्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य मंत्री रामनरेश पांडे ने बताया कि आज हम लोगों के द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भारत की आजादी में भगत सिंह की योगदान अतुलनीय है। हमें उनके बताए गए मार्गों पर चलना चाहिए।इन्होंने अपने जीवन में किस प्रकार से संघर्ष किया देश में एक नई क्रांति लाई, हमें इसका अनुसरण करना चाहिए। उसे अपने जीवन में भी लागू करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes