Friday, June 19, 2026
Homeबेतियाउत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया नंदनगढ़ महोत्सव-2025।

उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया नंदनगढ़ महोत्सव-2025।

जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के कर-कमलों से हुआ नंदनगढ़ महोत्सव का शुभारंभ।

बेतिया मोहन सिंह। ऐतिहासिक लौरिया के साहू जैन उच्च विद्यालय में आज जिला पदाधिकारी,

दिनेश कुमार राय के द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन के साथ नंदनगढ़ महोत्सव-2025 का शानदार आगाज किया गया।

दीप-प्रज्ज्वलन के पश्चात बिहार गौरव गीत की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा की गई। ततपश्चात लौरिया सहित पश्चिम चम्पारण का संक्षिप्त परिचय देते शार्ट फ़िल्म का प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें स्थानीय कलाकार के साथ ही भोजपुरी क्षेत्र की जाने माने गायक/गायिका माननीय विधायक सह लोकप्रिय कलाकार विनय बिहारी, असलम कौव्वाल, हरिशंकर मिश्रा, प्रीति सिंह परिहार, बालेन्दु मिश्रा, मास्टर विकास, ममता महतो सहित लगभग दो दर्जन कलाकारों द्वारा हिन्दी और भोजपुरी में गाने प्रस्तुत कर समा को बांधे रखा।

इस अवसर पर विधायक, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विनय बिहारी, श्रीमती भागीरथी देवी, विधान पार्षद, भीसम सहनी, सौरभ कुमार, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा गौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, विनोद कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes