Tuesday, June 23, 2026
Homeबेतियानगर के बस स्टैंड पर 2.75 करोड़ और मालवाहकों के लिए 1.97...

नगर के बस स्टैंड पर 2.75 करोड़ और मालवाहकों के लिए 1.97 करोड़ की अधिकतम बोली पर बंदोबस्ती: गरिमा

वर्ष 2025-26 के लिए बंदोबस्ती में नगर निगम कुल पांच करोड़ के सैरातों में पहले दिन ही मिले कुल 4.72 करोड़,

बोलीं महापौर 11 और 20 मार्च को भी नगर निगम के सभागार में पूरी की जाएगी बाकी बचे सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया,

बेतिया मोहन सिंह। न्यू हरिवाटिका बस स्टैंड की बंदोबस्ती पर 2.75 करोड़ की अधिकतम बोली पर की गई। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके लिए सुरक्षित जमा राशि 2,63,62,476 निर्धारित की गई थी। पुरानी गुदरी के वसीम खान के द्वारा छठे चक्र 2.75 करोड़ की अधिकतम बोली के आधार पर वर्ष 2025-26 के लिए बंदोबस्ती सशक्त स्थायी समिति द्वारा आवंटित की गई।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र में मालवाहक वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली के सैरात बंदोबस्ती की बोली सुरक्षित जमा राशि 1,59,65,910 के विरुद्ध इसकी बंदोबस्ती की अधिकत्तम बोली के आधार पर बथुवड़िया बगहा एक अंचल के जवाहर साह को सातवें चक्र की अधिकतम बोली के आधार 1,97,50,000 में की गई। महापौर ने बताया कि
इसके अलावा सागर पोखरा बोलेरो स्टैंड, न्यू हरिवाटिका बस स्टैंड कैंटीन के अतिरिक्त नगर निगम के विभिन्न वार्डों में स्थापित 10 शौचालयों के साथ सागर पोखरा एवं उत्तरवारी पोखरा नौकायान, नजर बाग पार्क बंदोबस्ती इत्यादि के लिए 11 और 20 मार्च की तिथि निर्धारित है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने सार्वजनिक अपील जारी कर कहा कि बाकी सैरातों कि आगामी 11 और 20 मार्च को नगर नगर निगम के सभागार में लगने वाली बंदोबस्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes