Friday, June 5, 2026
Homeबलियापुलिस ने दो अभियुक्त के साथ कुल 18.40 लीटर अवैध शराब बरामद

पुलिस ने दो अभियुक्त के साथ कुल 18.40 लीटर अवैध शराब बरामद

बलिया ।बिहार में शराबबंदी के बाद उत्तर प्रदेश बिहार के बॉर्डर से शराब तस्करी करने वाले तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं कभी सड़क मार्ग से तो कभी नदी के रास्ते नांव से और ट्रेन से पुलिस भी तस्करों के ऊपर कार्रवाई करती रहती है लेकिन तस्कर माने को तैयार नहीं जिसका एक मुख्य कारण है कि कार्यवाही के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जाता है।
बैरिया थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 रामप्रसाद बिन्द मय हमराह हे0का0 रामनगीना यादव, हे0का0 जयकिशुन पाल व म0आ0 प्रीती मौर्या के रोकथाम जुर्म जरायम अपराध व अपराधियो पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर की सूचना के आधार पर पासवान चौक के आगे पेट्रोल पम्प के सामने से अभियुक्ता आरती देवी पत्नी रमाशंकर शाह जिला सारन बिहार को गिरफ्तार किया गया, म0आ0 प्रीती मौर्या द्वारा अभियुक्ता की जामातलाशी ली गयी तो एक झोले में 30 शीशी प्रत्येक 180 ML कुल 5.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसके क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/25 धारा 60(1) आबकारी अधि0 तथा पासवान चौक के पश्चिम दिशा में स्थित मार्ग से अभियुक्ता सुनीता पुत्री दशही जिला सारण बिहार को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की जामातलाशी म0आ0 प्रीती मौर्या द्वारा ली गयी तो अभियुक्त सुनीता के पास से 72 अदद 8 PM प्रत्येक 180 ML कुल लगभग 13 ली0 शराब बरामद हुई जिसके क्रम में मु0अ0सं0 76/25 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes