Monday, June 15, 2026
Homeबेतियाएसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण

एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
13 जून 26 को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन सुमन, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा मैनाटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम लीपनी में घटित लूट की घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और साथ ही उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज जेपी सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक मैनाटांड़, जिला आसूचना इकाई टीम, थानाध्यक्ष मैनाटांड़ थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार 12 जून 26 की दोपहर मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के लिपनी ग्राम के पास मथुरा पिलाड़ी मुख्य पथ पर बिरहा पुल के पास लुटेरों नै लहना वसुलकर आ रहे बेतिया के एक छड़ सिमेंट व्यवसायी के दो कर्मियों से 1 लाख 73 हजार रुपया लूट लिया। लुटेरों की संख्या करीब सात आठ बताई जाती है जो मोटरसाइकिल पर सवार थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes