Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियाट्रक पर लदे 200 कार्टून विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

ट्रक पर लदे 200 कार्टून विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।

बेतिया पुलिस की भारी सफलता एक ट्रक विदेशी शराब के साथ चालक व उच्च चालक गिरफ्तार। पुलिस सूत्रों के अनुसार बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य समान के निर्देश पर शराब एवं शराब कारोबारी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत मनुआपुल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरपुर ले जा रहे एक ट्रक विदेशी शराब बरामद किया है और ट्रक के चालक एवं सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक पर लदे 200 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया है। गिरफ्तार लोगों में ट्रक चालक अमित कुमार 27 वर्ष पिता शोभित साहनी थाना कर्जा
जिला मुजफ्फरपुर एवं उपचालक राहुल साहनी 20 वर्ष पिता अमोद साहनी थाना गोरौल जिला वैशाली शामिल है। छापामारी दल का नेतृत्व मनुआपुल थाना अध्यक्ष रवि कुमार कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes