




बेतिया मोहन सिंह।
बैरिया थाना क्षेत्र के
बगही निमिया टोला वार्ड 9 में एक युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई है।बगही निमिया टोला निवासी अमेरिका चौधरी का पुत्र महाराजा कुमार (20) गांव के ही महेश चौधरी के दरवाजे पर गया था। महेश चौधरी के दरवाजे पर कथा मटकोर का आयोजन हुआ था। उसी में महाराजा कुमार भी शामिल हुआ था। देर रात में महाराजा कुमार को बेहोशी की हालत में देख वहां के लोगों ने उसे युवक को इलाज के लिए बेटियां लेकर चले गए। सुबह महेश चौधरी के लोगों द्वारा महाराज के परिजनों को सूचना दी गई कि महाराजा कुमार की मौत हो गई है। सूचना पुलिस को परिजनों द्वारा दिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है । थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन अभी नहीं दिया गया है।शव को पोस्मार्टम कराया जा रहा है।आवेदन आने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर ग्रामीणों ने बताया कि इसी गांव में महेश चौधरी के दरवाजे पर कथा मटकोर को लेकर नाच गाना चल रहा था। उसमें युवक महाराजा कुमार भी नाच रहा था । परिजनों का मानना है कि युवक महाराज कुमार की हत्या कर दी गई है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि नाच गाना के क्रम में महाराजा कुमार को करंट लग गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों का आरोप है कि महाराज कुमार के शरीर पर कई जगह जख्म भी था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का खुलासा हो पाएगा।


