Wednesday, April 22, 2026
Homeबेतियायुवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

बेतिया मोहन सिंह।
नगर के कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के दुसैया टोला वार्ड संख्या 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो अमेजॉन कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह कालीबाग थाना क्षेत्र के हरनाथ स्कूल के पास मोहन प्रसाद गुप्ता के घर में किराए के मकान में रह रहा था।
स्थानीय लोगों ने जब युवक को कमरे में फांसी के फंदे से लटकता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। वही थाना क्षेत्र के लोगों के अनुसार करीब एक माह के अंदर यह पांचवीं आत्महत्या की घटना बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes