Friday, June 5, 2026
Homeबेतियागोरखपुर से पटना तक चलेगी वंदे भारत सुपर एक्सप्रेस ।

गोरखपुर से पटना तक चलेगी वंदे भारत सुपर एक्सप्रेस ।

बेतिया मोहन सिंह।
गोरखपुर से पटना तक चलेगी वंदे भारत सुपर एक्सप्रेस । उक्त घोषणा करते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि यह कॉल तीन से चार माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। वे यहां बहुप्रतिक्षित बेतिया के छावनी स्थित आर ओ बी के संपर्क संख्या 02 की सड़क एवं पुल का उद्घाटन करने आए थे। जिसका उद्घाटन अपनी उपस्थिति में सभा में उपस्थित माता और बहनों को मंच पर बुलाकर उन्ही से
रिमोट से कराया। जो एक अद्भुत संग्रह और माता और बहाने काफी खुश दिखी
तथा वे अपने को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही थी। जिसमें भाजपा नेत्री गीता चौधरी, पायल गुप्ता,सरस्वती देवी आदि शामिल थी।
उन्होंने कहा कि 5 वर्ष की डबल इंजन की सरकार में रेलवे में ऐसा आमूल चूल परिवर्तन और विकास होगा जो इतिहास में कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि छावनी आर ओ बी की कुल लागत 103.6 करोड़ रूपया है तथा पुल की ऊपरी लंबाई 1.48 किलोमीटर है। रेल मंत्री ने कहा कि पहले रेलवे का बजट 1000 करोड़ रुपया था अब माननीय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उसे बढ़ाकर
10000 रुपया कर दिया है। उन्होंने कहा कि छावनी आर ओ बी बनने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर जायसवाल को जाता है। उन्हीं के अथक प्रयास और परिश्रम के कारण ही बनकर तैयार हुआ है। इसके पूर्व डॉक्टर संजय जयसवाल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत एवं सम्मानित किया। दो जैसवाल अपने संबोधन में चंपारण वासियों के सुविधा के लिए रेल से संबंधित कई डिमांडों का एक पत्र सौंपा और उनके कठिनाइयों से रेल मंत्री को अवगत कराया। वहीं केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रेल से संबंधित कई कठिनाइयों से रेल मंत्री को अवगत कराते हुए कई डिमांड रखा सहानुभूति पूर्वक उसे पर विचार करने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने सांसदों एवं विधायकों को मंच पर खड़ा कराकर
और कहा कि चंपारण की विकास में इस पूरे टीम का योगदान है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के रूप में पहली बार बिहार में बेतिया में आए हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes