
बैरिया। बलिया-छपरा रेल खंड पर ट्रेन के चपेट में आने से मौत। बताया जा रहा है कि दल छपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव रेल की पटरियों पर मिला। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला डाउन राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई थी।घटना की सूचना मिलते ही रेवती थाने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। महिला लाल रंग की छींटदार साड़ी पहने हुई थी और उसका शरीर कई हिस्सों में कटा हुआ मिला। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। रेवती थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज रहे हैं। अभी शव का पहचान नहीं हो पाई है


