Friday, June 5, 2026
Homeबेतियाज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी

ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी

मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया।थाना क्षेत्र के बखरिया चौक स्थित बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित एन एच 727 के बगल में श्यामा ज्वेलर्स के दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों की समान सहित नगद रुपया की चोरी कर ली गई है।इस बावत दुकान के मालिक संतोष प्रसाद ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।दिये गये आवेदन में उन्होंने बताया है कि गुरुवार के रात्रि 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर बखरिया सोनार टोली चले गए।

यूपी और बिहार के करीब पांच दर्जन बीपीएससी अभ्यर्थियों को नगर निगम ने मुहैया कराया निःशुल्क आवासन:गरिमा

सुबह अगल बगल के लोगों के द्वारा दूरभाष पर सूचना मिली कि आपके दुकान में चोरों ने सेंध मार दिया है।सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस देखे तो दुकान के पीछे दिवाल में एक बड़ा सुराग हुआ है।अंदर का समान विखरा पड़ा हुआ है।इन्वर्टर की बैटरी,ज्वेलर्स अन्य लाखों के समान सहित नगद रुपया की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है।जांच कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes