Friday, June 5, 2026
Homeबेतियाचाकू मारकर दो युवकों की हत्या,एक हत्यारे को पड़कर लोगों ने किया...

चाकू मारकर दो युवकों की हत्या,एक हत्यारे को पड़कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले।

चाकू मारकर दो युवकों की हत्या,
एक हत्यारे को पड़कर लोगों ने किया पुलिस के हवाले।

बेतिया मोहन सिंह
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े करीब 4:00 बजे हत्यारे ने पुलिस चौकसी को धत्ता बताते हुए चाकू से गोद गोदकर दो युवकों की हत्या कर दी। यह घटना आई टी आई शांति चौक की बताई गई है । इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चाकू मार कर भाग रहे एक हत्यारे को आसपास के लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और बुरी तरह से धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया। वहीं पकड़े गए जख्मी युवक को पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी इलाज की जा रही है। पकड़े गए युवक की पहचान मुन्ना खान करीब 19 वर्ष पिता अब्दुल खान के रूप में की गई है। वहीं मृतक की पहचान मुन्ना कुमार पिता राम आशीष साह एवं भिकोल कुमार करीब 22 वर्ष पिता वशिष्ठ साह, दोनों निवासी ग्राम पूर्वी करगहिंया वार्ड नंबर- 37 के रूप में की गई है। बताया जाता है दोनों मृतक मछली का कारोबार करते थे। एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने घटनास्थल एवं जीएमसीएच पहुंचकर जांच पड़ताल किया। पुलिस द्वारा अग्रेतर करवाई की जा रही है। हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes