Friday, June 5, 2026
Homeराष्ट्रीयलौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पथ एनएच 727 पर अज्ञात वाहन की...

लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पथ एनएच 727 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत।

बेतिया मोहन सिंह।
लौरिया बेतिया मुख्य पथ एनएच 727 स्थित बनकटवा स्कूल के समीप रंजन ट्रेडर्स के सामने लौरिया से बेतिया जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी

32 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार।

मृत युवकों की पहचान लौरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित नवका टोला निवासी विनोद राम के पुत्र विकास कुमार करीब 19 वर्ष तथा दूसरे युवक की पहचान बगहा -1 निवासी विनोद राउत के पुत्र साहिल कुमार करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है।साहिल कुमार लौरिया में अपने मामा अनिल राउत के घर बचपन से ही रहता था। रविवार को देर शाम में अपाची बाइक से विकास के साथ बेतिया किसी काम से आ रहा था । जैसे ही बनकटवा स्कूल के पास रंजन ट्रेडर्स के पास पहुंचा कि किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया।

भंगहा पुलिस द्वारा 20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद।

घटना की सूचना पर पहुंची लौरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes