
एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत चीनी मिल से नानोसती रोड के तीन मोहानी पर एक होंडा HP मोटरसाइकल पर सवार दो व्यक्ति को रोका गया तो दोनो व्यक्ति गाड़ी घूमा कर भागने का प्रयास किए संदेह होने दोनो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित रोककर नाम पता पूछा गया तो एक व्यक्ति ने अपना नाम राहुल ग्वाला उम्र 30 वर्ष पिता रंजीत ग्वाला तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना टिंकू ग्वाला उम्र 23 वर्ष पिता अशोक ग्वाला दोनो ग्राम फटापोखर थाना राजगंज जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल बताएं जांच के क्रम में मोटरसाइकिल चोरी का पाया गया तथा पिछे बैठे व्यक्ति टिंकू ग्वाला के बैग से 1 किलो 38 ग्राम चरस बरामद हुआ
बरामद चरस के बारे में पूछने पर पकड़ाए दोनो व्यक्ति बताए कि यह चरस हम लोग नेपाल से खरीदकर उत्तरप्रदेश बेचने के लिए ले जा रहे थे
दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज का जेल भेज दिया गया है यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया है


