Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियारामदेव राम की हत्या कांड में शामिल बगीचा रेस्टोरेंट के मालिक सहित...

रामदेव राम की हत्या कांड में शामिल बगीचा रेस्टोरेंट के मालिक सहित तीन और नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह। करीब एक सप्ताह पूर्व मुफस्सिल थाना अंतर्गत बगीचा रेस्टोरेंट के पास चाकू से गोल-गोद कर रामदेव राम की हत्या कांड में शामिल तीन और नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक नामजद अभियुक्त को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। वही एक फरार अभी उसकी तलाश जारी है। इन तीनों की गिरफ्तारी से इस हत्याकांड का पूरी तरह उद्बोधन हो चुका है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि

06 जून 25 को रात्रि 23:30 बजे ग्राम बरवत सेना स्थित बगीचा रेस्टोरेंट के पास बेतिया अरेराज रोड पर रामदेव राम उम्र 63 वर्ष पिता स्व० अकलु राम ग्राम बरवत सेना वार्ड-39 थाना बेतिया मुफ्फसिल जिला पश्चिम चम्पारण की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। जिस घटना के संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 313/25 दिनांक 07.06.2025 धारा 190/191 (1)/192(2)/126(2)/118/103 (1) BNS एवं 3 (1) (r) (s)3(2)(v) SC/ST Act के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना देवान पिता हबीब देवान एवं अन्य 05 व्यक्तियों सभी ग्राम बरवत सेना वार्ड-39 थाना बेतिया मुफ्फसिल जिला पश्चिम चम्पारण के विरुद्ध दर्ज किया गया तथा प्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना देवान को गिरफ्तार कर दिनांक 8 जून 25 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

कांड तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में CCTV फुटेज एवं अन्य से यह तथ्य सामने आया कि इस घटना की साजिश बगीचा रेस्टोरेंट के मालिक रविन्द्र कुमार सिंह पिता स्व० चंद्रिका सिंह ग्राम हरिवाटिका पोखरा एवं अमर यादव उर्फ शिकारी यादव स्व० भोला यादव ग्राम परवतिया टोला दोनो थाना बेतिया मुफ्फसिल साथ मिल कर बगीचा रेस्टोरेंट के परिसर में किया गया था। इस घटन को कारीत करने के लिए अमर यादव उर्फ शिकारी यादव द्वारा 1. धोनी यादव उम्र करीब 23 वर्ष पिता लाल बहादुर यादव ग्राम परवतिया टोला 2. दिनेश पटेल उम्र करीब 23 वर्ष पिता दामोदर पटेल ग्राम चरगाहां 3. मनु यादव उम्र करीब 19 वर्ष पिता लालाबाबू यादव ग्राम परवतिया टोला 4. सुजीत पटेल उर्फ राजू पटेल उम्र करीब 19 पिता गणेश पटेल ग्राम बेलबाग चरगाहां 5. अखिलेश राम उम्र करीब 19 वर्ष पिता स्व० छोटेलाल राम ग्राम सिसवा भूमिहार थाना नवलपुर हाल मोकाम ITI जयप्रकाश नगर थाना बेतिया मुफ्फसिल को बगीचा रेस्टोरेंट के पास बुला कर मृतक रामदेव राम को बगीचा रेस्टोरेंट से खाना खा कर घर जाते समय घटना को अजाम दिया गया ।

इस कांड में गिरफ्तारी :-

  1. बगीचा रेस्टोरेंट के मालिक रविन्द्र कुमार सिंह पिता स्व० चंद्रिका सिंह ग्राम हरिवाटिका पोखरा
  2. मनु यादव उम्र करीब 19 वर्ष पिता लालाबाबू यादव ग्राम परवतिया टोला
  3. अखिलेश राम उम्र करीब 19 वर्ष पिता स्व० छोटेलाल राम ग्राम सिसवा भूमिहार थाना नवलपुर हाल मोकाम ITI जयप्रकाश नगर सभी थाना बेतिया मुफ्फसिल जिला पश्चिम चंपारण

घटना में शामिल मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर को जप्त किया गया है।

अपराधिक इतिहास :-

  1. अमर यादव उर्फ शिकारी यादव पिता स्व. भोला यादव ग्राम परवतिया टोला

मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 575/23 दिनांक 31/08/2023 धारा 25 (1-b) a/26/35 arms Act

मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 182/19 दिनांक 03/04/2019 धारा 25 (1-b) a/26/35 arms Act

  1. धोनी यादव उम्र करीब 23 वर्ष पिता लाल बहादुर यादव ग्राम परवतिया टोला

मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 300/24 दिनांक 01/06/2024 धरा 147/149/341/324/307/504 IPC एवं sc/st act

3 मनु यादव उम्र करीब 19 वर्ष पिता लालाबाबू यादव ग्राम परवतिया टोला

मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 300/24 दिनांक 01/06/2024 धरा 147/149/341/324/307/504 IPC एवं sc/st act

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes