
बलिया । बैरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत श्रीकान्त पुर उर्फ़ नारायणगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए गए सामुदायिक शौचालय पर हमेशा ताला लटका रहता है, जिससे ग्रामीणों को शौच के लिए बाहर जाने की मजबूरी बनी हुई है। सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए खर्च कर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया है ताकि ग्रामीण खुले में सड़क पर शौच से मुक्ति पा सकें और गांव में संक्रमित बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। लेकिन यहां ग्रामीणों को सड़क पर आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है।
हालांकि, वास्तविकता यह है कि श्रीकान्तपुर उर्फ नारायणगढ़ गांव के बाहर बने सामुदायिक शौचालय में दिनभर ताला लटका रहता है। शौचालय के आगे सड़क किनारे सड़क पर शौच कर रहे हैं ग्रामीण ने बताया कि शौचालय में पानी के लिए सबमर्सिबल,हैंड पम्प कि कोई प्रबंध नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को स्वच्छता के अभाव में खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
एसडीओ पचायत बैरिया उमेश कुमार सिंह से
शौचालय के संबंध में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है इसका जांच किया जायेगा यदि प्रधान एवं सचिव दोषी पाए जायेंगे तो उनके ऊपर कार्रवाई होगी।


