
बलिया । बैरिया तहसील क्षेत्र के बैरिया ब्लाक में पड़ने वाला ग्राम पंचायत मानगढ़ के ग्रामवासियों ने प्रधन पर लगाया धांधली करने का गंभीर आरोप । बताते चलें कि भाजपा कार्यकर्ता राम नारायण राय ने बताया कि मेरे ग्रामपंचायत में किसी पात्र को आवास नहीं मिला है । इस गांव में जितने भी पक्के मकान वाले अपात्र हैं उन्हीं लोगों का आवास बना है जो किसी भी तरह से पात्र नहीं हैं। झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को आवास नहीं मिला सचिव मुकेश सिंह से पुछने पर एक आवास के लिए बीस से चालीस हजार रूपए मांगते हुए बोलते हैं कि उपर तक देना पड़ता हैं तब आवास मिलता है। गांव के दिव्यांग महिला रिता ने बताया कि हमारे पास रहने का घर नहीं है लड़का भी दिव्यांग है फिर भी हमारा और हमारे लड़के का आवास एवं दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव के महिलाओं में एकमी देवी ,कमलावती,
राम नरायण राय ,जानकी देवी,रिता देवी , लक्ष्मीना देवी ,लल्सा देवी, इन्द्रावती देवी, दुर्गावती देबी , मानती देवी इत्यादि ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया की आवास के लिए दरवाजे पर जाने पर डांटकर भागा देते हैं व आरोप लगाते हुए बोलते हैं कि तुम लोग मुझे वोट नहीं दिए हो इसलिए तुमको आवास नहीं मिलेगा। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि आवास के लिए पैसा मांगा जाता है जो हम सब गरीबों के पास नहीं है किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पेट भरते है । उमेश कुमार साहनी व कुछ महीलाओं से बात करने पर बताया कि राज कुमार उर्फ बच्चा यादव दबंग टाइप के प्रधान हैं जो बात बात में गोली मारने कि धमकी देते हैं व हर किसी से गाली-गलौच के भाषा में ही बात करते हैं इनके डर व दहशत से कोई आवाज नहीं उठाता । इस ग्रामपंचायत में सिर्फ कागजों में ही निर्माण कार्य हुआ है हकीकत में आज भी ढंग का न रास्ता है ना नाली निर्माण हुआ है बरसात के दिनों में पानी निकलने का नाली नहीं है लोग किचड़ में चलने के लिए मजबूर हो जाते हैं ।


