Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियाराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल महोत्सव का दूसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाई...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल महोत्सव का दूसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाई दमखम।

महाराजा स्टेडियम में दौड़, कबड्डी, योग और रस्सा-कस्सी से गूंजा खेल महोत्सव।

बेतिया मोहन सिंह।

हॉकी के जादूगर, मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर “राष्ट्रीय खेल दिवस 2025” के अवसर पर चलने वाले खेल महोत्सव के दूसरे दिन आज बेतिया के महाराजा स्टेडियम में खेल कार्यक्रम व शारीरिक फिटनेस के तहत कबड्डी, योग, टग ऑफ वार (रस्सा कस्सी), स्पून रेस, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ , सीनियर सिटीजन के लिए 300 मीटर तेज पैदल चाल व 1 किमी वॉकथान का आयोजन किया गया।

100 मी बालिका ओपन वर्ग में ईशा कुमारी ने प्रथम, अनुष्का कुमारी ने द्वितीय, पल्लवी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग में आलोक कुमार ने प्रथम, विशेष कुमार ने द्वितीय, उपेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

50 मी बालक वर्ग में अनुज कुमार ने प्रथम, मोहम्मद यूसुफ ने द्वितीय, सत्यजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मी बालिका वर्ग में ईशा कुमारी ने प्रथम, सना प्रवीण ने द्वितीय, अनुष्का कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन सब खेलो का मुख्य आकर्षण चम्मच गोली दौड़ रही जिसमें बालिका वर्ग में शिवानी कुमारी ने प्रथम, अनुष्का कुमारी ने द्वितीय, अन्वी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में आयुष आर्य ने प्रथम, मोहित कुमार ने द्वितीय, अंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

खेल दिवस पर जारी खेल महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला खेल-सह व्यायामशाला भवन भवन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित, एमजेके कॉलेज के प्राचार्य आर के चौधरी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने योग गुरु पवन और योग गुरु रितेश की उपस्थिति में योगाभ्यास किया।

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों/प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखना तथा योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना था।

उन्होंने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी एकाग्र करता है और आत्मबल को मजबूत बनाता है। हमें योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

इस अवसर पर सम्मानित व्यक्तित्वों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और अन्य योगाभ्यास कर योग के लाभों का अनुभव किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes