Saturday, June 13, 2026
Homeबेतियाउम्दा दूधिया रौशनी से चकाचक बनेगी सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र की सार्वजनिक...

उम्दा दूधिया रौशनी से चकाचक बनेगी सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र की सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था:गरिमा

बोर्ड द्वारा पारित कुल पाँच प्रस्तावों के आधार पर निविदा जारी करने की तैयारी को अंतिम रूप देने की कार्रवाई में जुटा है निगम प्रशासन,

वर्षों से खराब 650 स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के अलावा सघन आबादी वाले नगर निगम क्षेत्र में लगेगी 1500 नई पोल सहित लाइटों से दुरुस्त होगी सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि बोर्ड द्वारा पारित कुल पाँच प्रस्तावों के आधार पर सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को दूधिया रौशनी से चकाचक बनाया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब एक दशक पूर्व लगे और खराब पड़े 1,500 स्ट्रीट लाइटों को फिर से जीवन्त बनाए जाने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किया गया है। लोहे के पोल पर लगाए गए करीब 1,500 स्ट्रीट लाइटों के खराब लाइटों को बदल कर उन्हें पुनर्जीवित किया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके अलावा करीब एक दशक पूर्व विभिन्न वार्डों के हाई मास्क लाइटों पोस्टों के लिए डेढ़ सौ वॉट क्षमता के 600 लाइट नया खरीद कर पूर्व से लगे और वर्षों से खराब हाई मास्क लाइटों को फिर से दूधिया रौशनी देने वाला बनाए जाने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किया गया है।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि विभिन्न वार्डों में नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्व से लगे स्ट्रीट लाइटों में 635 पूर्णतः खराब हो चुके हैं,उनकी जगह भी 90 वाट के 635 नए स्ट्रीट लाइट लगाकर उन्हें पुनर्जीवित किया जाएगा। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इसके अलावे प्रत्येक वार्ड में उच्च शक्ति हाई मार्क्स लाइट कुल सौ हाई मास्क लाइट 16 मीटर ऊंचाई वाले हाई मास्ट पोलों पर डेढ़ सौ वॉट क्षमता के 100 उच्च शक्ति के फ्लड लाइट वाले हाई मास्क लाइट लगाने के पारित प्रस्तावों के आधार पर निविदा जारी करने की प्रक्रिया नगर निगम प्रशासन द्वारा शुरू की जाएगी।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त नवअधिग्रहित क्षेत्र के लिए 90 वॉट क्षमता वाले कुल 5000 स्ट्रीट लाइट क्रय कर अधिष्ठापन किया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी नगर निगम बोर्ड द्वारा बीते महीनों में ही पारित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes