Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियामझौलिया के बखरिया पंचायत के 13 वर्षीय छात्र शुभम कुमार की लापता...

मझौलिया के बखरिया पंचायत के 13 वर्षीय छात्र शुभम कुमार की लापता परिजनों ने थाने से लगाई गुहार

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत थवईया गाव के वार्ड नंबर 5 में 13 वर्षीय छात्र की अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में मझौलिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को लिखित आवेदन देकर खोजबीन की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बखरिया निवासी शिवपूजन पटेल के पुत्र 13 वर्षीय शुभम कुमार 7 दिसंबर की 12 बजे घर से निकाला है लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा कई दिनों तक खोजबीन किए जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है।परिजनों का कहना है कि कई दिनों लापता है लेकिन अभी तक लौटकर घर नहीं आया है नहीं आने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। आवेदन में बताया गया है कि गांव के आसपास के सभी संभावित स्थानों पर खोज की जा चुकी है, परंतु कोई सुराग नहीं मिला है परिजनों ने आशंका जताई है कि कहीं किसी अनहोनी की घटना का शिकार तो नहीं हो गए। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द युवक की तलाश कर सुरक्षित बरामदगी की मांग की है यह जानकारी मझौलिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि आवेदन प्राप्त हुई है मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी स्थानीय ग्रामीणों से भी छात्र के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को छात्र के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तुरंत मझौलिया थाना को सूचित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes