Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियाविभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, फॉर्मर रजिस्ट्री, राजस्व महाअभियान, डिग्री कॉलेज निर्माण, फायर सेफ्टी ऑडिट समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फॉर्मर रजिस्ट्री एवं राजस्व महाअभियान की नियमित मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए इसके अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अग्नि सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों, प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाकर कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

समीक्षा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि छावनी ओवरब्रिज के नीचे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क को अविलंब मोटरेबल बनाया जाए तथा ब्लैकटॉपिंग का कार्य पूरा कर उसकी फोटोयुक्त प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes