Friday, April 17, 2026
Homeबेतियाजिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड स्थित मां शारदे एचपी गैस एजेंसी का...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड स्थित मां शारदे एचपी गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण।

गैस आपूर्ति कार्य में कई गंभीर अनियमितताएं हुईं उजागर।

गैस एजेंसी की मनमानी पर जिला पदाधिकारी का हुआ सख्त एक्शन।

अनियमितताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिए निर्देश।

गैस एजेंसी के प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया हुई प्रारंभ।

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के लाल सरैया पंचायत मे मां शारदे एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस आपूर्ति कार्य में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया।जांच के क्रम में 18 से 31 मार्च के बीच 200 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों का बैकलॉग पाया गया, जिन्हें उपभोक्ताओं तक समय पर डिलीवर नहीं किया गया था। इस संबंध में जब जिला पदाधिकारी ने एजेंसी प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा, तो वे संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे।जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ सदर द्वारा बैकलॉग से जुड़े उपभोक्ताओं से तत्काल दूरभाष पर संपर्क किया गया। उपभोक्ताओं से बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि गैस एजेंसी द्वारा आपूर्ति कार्य में मनमानी की जा रही है और समय पर सिलेंडर नहीं पहुंचाए जा रहे हैं।इसके अतिरिक्त स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान स्टॉक में भी गड़बड़ी (मिसमैच) पाई गई। साथ ही गोदाम में आवश्यक पंजी का संधारण भी अद्यतन नहीं था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।इन अनियमितताओं पर जिला पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम बेतिया सदर को निर्देश दिया कि एजेंसी प्रबंधक के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।एसडीएम बेतिया सदर ने जानकारी दी कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में मां शारदे एचपी गैस एजेंसी के प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes