Wednesday, April 22, 2026
Homeबेतियाजिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा ईवीएम प्रथम स्तर जांच (FLC) कार्य का...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा ईवीएम प्रथम स्तर जांच (FLC) कार्य का किया गया निरीक्षण।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आज पश्चिम चंपारण में चल रहे ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच (First Level Checking – FLC) कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थल पर चल रहे सभी कार्यों का गहन अवलोकन किया और तकनीकी प्रक्रियाओं की समीक्षा की।

पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत EVM एवं VVPAT का प्रथम स्तरीय जांच दिनांक 24/5/25 से 16/06/2025 तक निर्धारित हैं। इस कार्य हेतु अमरेन्द्र कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को FLC पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया हैं जिनकी निगरानी में ईवीएम के प्रथम स्तरीय जांच कार्य बेतिया प्रखण्ड परिसर अवस्थित VVAPT warehouse में चल रहा हैं। उक्त कार्य हेतु EVM एवं VVPAT की निर्माता इकाई ECIL, हैदराबाद द्वारा 13 अभियंताओ की टीम को नामित किया गया है।

निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिमी चंपारण ने FLC की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes