



सर्विस डिलेवरी बेहतर तरीके से करें, इससे संबंधित शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए : जिला पदाधिकारी।
कार्यशैली को सुधारें और आमजन के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना बेस्ट दें।
हरेक पदाधिकारी एवं कर्मी के पास रहे परिचय पत्र।
सभी पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यालय अवधि में परिचय पत्र को पहने रहेंगे।
कार्यालय में सभी कर्मियों के टेबल पर उनके नाम, पदनाम से संबंधित नेम प्लेट रहना अनिवार्य।
सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से करेंगे अनुपालन।
पदाधिकारी एवं कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
कार्यालय से संबंधित संचिकाओं, अभिलेखों, पत्रों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखें।
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवारीय बैठक सम्पन्न।
बेतिया मोहन सिंह।
जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सोमवारीय बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में संबंधित विभागों के कार्य/योजनाओं की समीक्षा सहित विभाग के द्वारा तय किए गए प्राथमिकताओं एवं उसके क्रियान्वयन हेतु तैयार की गयी कार्य योजना की समीक्षा भी की गयी।
सोमवारीय बैठक में पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए ससमय लक्ष्य की प्राप्ति करना उदेश्य है। इस हेतु प्रत्येक सोमवार को यह बैठक आयोजित होगी ताकि आपसी समन्वय बना रहे और निर्धारित समयावधि में योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पूर्ण कराया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने जिला स्थापना शाखा को निर्देश दिया कि हरेक पदाधिकारी एवं कर्मी के पास परिचय पत्र रहे इस हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का परिचय पत्र एक सप्ताह के अंदर कैम्प मोड में बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी परिचय पत्र को पहने रहेंगे। इसके साथ ही कार्यालय में सभी कर्मियों के टेबल पर उनके नाम, पदनाम से संबंधित नेम प्लेट रहना अनिवार्य है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। पदाधिकारी स्वयं समय पर कार्यालय आएं और अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों की भी ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही सैलरी का भुगतान करना सुनिश्तित करें।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय का समुचित साफ-सफाई संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी है। इसे हर हाल में सुनिश्चित कराएं। संचिकाओं के रख-रखाव में लापरवाही नहीं करें। कार्यालय से संबंधित संचिकाओं, अभिलेखों, पत्रों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह से कार्यालयों का औचक निरीक्षण उनके द्वारा स्वयं किया जायेगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि सर्विस डिलेवरी बेहतर तरीके से करें। इससे संबंधित शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। कार्यशैली को सुधारें और आमजन के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना बेस्ट दें। उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचन एवं संभावित बाढ़ के मद्देनजर इलेक्शन एवं फ्लड पर विशेष फोकस तो रहेगा ही सभी बिन्दुओं की समीक्षा नियमित रूप से की जायेगी।
उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित विभिन्न समितियों की बैठक अब प्रत्येक महीने होगी। इसके साथ ही जिला समन्वय समिति की बैठक भी अब नियमित रूप से प्रत्येक माह होगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्यालय/विभाग से संबंधित सक्सेस स्टोरी फोटो एवं वीडियो के साथ जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही तैयार रोस्टर के अनुरूप फेसबुक लाइव भी करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया को निर्देश दिया कि रेनी सिजन को देखते हुए सभी प्रकार की तैयारियां प्रारंभ कर दें। नाला सफाई आदि कार्य अच्छे तरीके से कराएं ताकि बरसात के मौसम में शहर में जलजमाव की स्थिति नहीं रहे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजस्व, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, लक्ष्मण तिवारी सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।


