मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत मंगलवार के दिन लालसरैया स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का उदघाटन पूर्व कांग्रेस विधायक मदन मोहन तिवारी ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर लालसरैया स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा रहा।पहला शो मैच बखरिया और सुगौली के बीच सम्पन्न हुआ।
केवीके में डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं विश्वविद्यालय का मनाया गया
पहले
बखरिया टीम के दीपू कुमार ने 11 टॉस जीतकर पहले फील्डिंग किया। सुगौली का टीम 16 ओवर खेल कर 60 रन बनाया।61 का टारगेट था और बखरिया के टीम ने 06 ओवर में ही टारगेट को पूरा कर दिया।इस तरह बखरिया टीम की जीत हुई। रोमांचकारी खेल में बखरिया टीम के कप्तान दीपू पटेल ने क्रिकेट प्रेमियों का ताली बटोरने में कामयाबी हासिल किया।बताते चले कि मैच में टाइगर स्पिन बॉल से ही मैच खेला जा रहा है।विजेता टीम को हर रोज इनाम मिलेगा।फाइनल में विजेता टीम को 81 सौ रुपये और ट्रॉफी मिलेगा जबकि उप विजेता टीम को 45 सौ रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा इस अवसर पर गोल्डन पाण्डे , राजेश्वर प्रसाद, आदि लोग उपस्थित रहे


