Tuesday, July 28, 2026
Homeबेतियायूरिया की किल्लत,कालाबाजारी व जबरन नैनों,जिंक,सल्फर,व किटनाशक देने पर लगे रोक: सुनील...

यूरिया की किल्लत,कालाबाजारी व जबरन नैनों,जिंक,सल्फर,व किटनाशक देने पर लगे रोक: सुनील कुमार राव

लक्ष्य के मुताबिक हो खाद की व्यवस्था: किसान महासभा

बेतिया मोहन सिंह।

यूरिया की किल्लत, कालाबाजारी और किसानों को जबरन नैनो, जिंक, सल्फर, सागरिका व कीटनाशक खरीदने के लिए बाध्य किए जाने के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने बैरिया प्रखंड कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद सुनील कुमार राव ने आरोप लगाया कि लाइसेंसी खाद दुकानों में यूरिया उपलब्ध रहने के बावजूद किसानों को स्टॉक नहीं होने की बात कहकर लौटा दे रहे हैं और वहीं खाद अपने करीबी लोगों के नाम कर पॉश मशीन पर अंगुली का निशान लगाकर,काला बाजार में 600 से 800 रुपये प्रति बोरी बेच रहे है। कई दुकानदार यूरिया के साथ अन्य उत्पाद खरीदने के लिए भी किसानों पर दबाव बनाते हैं। जो किसान उर्वरक विक्रेताओं की बात नहीं मानते उन्हें यूरिया नहीं देते हैं। कानूनी कार्रवाई के बजाय कुछ को नोटिस जारी कर मामला को रफा-दफा कर देते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि सभी लाइसेंसी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाए, निर्धारित मूल्य, यूरिया के साथ जबरन नैनों व अन्य उत्पाद नहीं देने और नियमों कै विपरीत उर्वरक बेचने पर शिकायत सुनने वाले पदाधिकारियों का नाम और मोबाइल नंबर बड़े अक्षरों में प्रदर्शित कराने बोर्ड लगाने का निर्देश दिया जाय।साथ ही यूरिया की उपलब्धता के बावजूद उर्वरक विक्रेताओं द्वारा बहाना बनाने, निर्धारित रेट से अधिक पर उर्वरक बेचने और यूरिया के साथ अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए।किसान नेता ठाकुर साह ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों और कृषि विभाग की मिलीभगत से पीओएस मशीन पर फर्जी तरीके से स्टॉक समाप्त दिखाकर खाद की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने कहा की मोहीचंद खाद भंडारा लखनी बाजार,रमेश खाद भंडार ताधवानंदपुर,ताहिर खाद भंडार जनता बाजार द्वारा कृषि समन्वयक के मेल जोल से खाद को कला बाजारा में बेच दिया जाता हैं।इसकी शिकायत के बावजूद भी इन लोगो पर करवाई नही की गई है।किसान महासभा के मुन्ना सिंह ने कहा कि किसान खाद के लिए दुकानों से लेकर प्रखंड कृषि कार्यालय तक चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।प्रदर्शन में कृष्ण कुमार, हरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र यादव, रविंद्र राम, विनायक चौधरी, आशाराम, मालती देवी, सीता देवी, सुनैना देवी, माला देवी, चांदनी देवी, राजेश प्रसाद, नरेश ठाकुर, लक्ष्मण यादव समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes