Thursday, April 16, 2026
Homeबेतिया9 से 11 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल (बालिका)अंडर-14/17/19 खेल...

9 से 11 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल (बालिका)अंडर-14/17/19 खेल प्रतियोगिता, तैयारियां शुरू।

बेतिया मोहन सिंह। जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, आयोजन समिति पश्चिम चंपारण, बेतिया के निदेश के आलोक में उप विकास आयुक्त, पश्चिम चंपारण बेतिया, सुमित कुमार की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर 14/17/19 (बालिका) खेल प्रतियोगिता 2025/26 के आयोजन हेतु आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पी एचईडी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव, प्राचार्य, एमजेके कॉलेज बेतिया, प्राचार्य आलोक भारती शिक्षण संस्थान, प्राचार्य राज इण्टर कॉलेज, प्रचार्य विपिन उच्च विद्यालय, रवि रंजन यादव शारीरिक शिक्षक के आर हाई स्कूल, मेरी एडलिन शिक्षिका उच्च विद्यालय डुमरिया इस्टेट, माहताब आलम प्रशिक्षक एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र हरनाटांड़, जुली कुमारी प्रशिक्षक एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र नरकटियागंज एवं जिला खेल पदाधिकारी पश्चिम चंपारण बेतिया उपस्थित थे।

बैठक में 9 से 11 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर 14/17/19 (बालिका) खेल प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आयोजन समिति के विभिन्न नोडल पदाधिकारियों व प्रतियोगिता हेतु महाराजा स्टेडियम और एमजेके कॉलेज के मैदान का चयन किया गया।

आयोजन स्थल का चयन एवं कोर्ट निर्माण व खेल के तकनीकी ऑफिशयल्स के चयन का नोडल जिला खेल पदाधिकारी, उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का नोडल अधिकारी डीपीओ (योजना और लेखा) शिक्षा विभाग, सुरक्षा व विधि व्यवस्था के नोडल अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया, चिकित्सा व्यवस्था समिति व आयु-सह-चिकित्सीय जांच समिति के नोडल सिविल सर्जन, साफ सफाई एवं पेयजल समिति के नोडल पदाधिकारी नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया, आवासन/भोजन समिति के नोडल जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रेस मीडिया समिति के नोडल जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को बनाया गया है।

उप विकास आयुक्त ने बैठक में उपस्थित आयोजन समिति के सभी नोडल पदाधिकारियों को प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारिया ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला खेल पदाधिकारी श्री विजय कुमार पंडित ने बताया कि राज्य स्तरीय जूडो अंडर 14/17/19 बालक व बालिका ओपन ट्रायल चयन प्रतियोगिता 11 अक्टूबर 2025 को खेलभवन-सह-व्यायामशाला भवन में करने का निर्णय लिया गया। जिसमें लगभग 200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। चयन प्रक्रिया विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति 4 तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न की जाएगी।
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर 14/17/19 (बालिका) खेल प्रतियोगिता में 9 प्रमंडल व एक एकलव्य केंद्र की टीमें भाग लेंगी। इसमें कुल 380 प्रतिभागी व टीम प्रभारी के आने की संभावना है। प्रतियोगिता के संचालन हेतु लगभग 40 तकनीकी ऑफिशियल्स भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के आवासन व भोजन की व्यवस्था राज इंटर कॉलेज बेतिया में की जाएगी।

उक्त बैठक 15 से 17 सितंबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 के आयोजन काभी निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग अंडर 14/17/19 के बालक/ बालिका खेल विद्या-फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज, योग, कुश्ती, भारोत्तोलन, हैंडबॉल, वुशू, कराटे, बास्केटबॉल, खो-खो, सेपकटकरा, साइकिलिंग, टेबल टेनिस, तलवारबाजी जैसे खेलों शामिल होंगे। इन खेलों में मध्य, उच्च, उच्चतर माध्यमिक, परियोजना बालिका, राजकीय अंबेडकर आवासीय, कस्तूरबा विद्यालय, निजी विद्यालय (सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त) के छात्र-छात्रा भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes