Tuesday, July 28, 2026
Homeराष्ट्रीयकर्तव्यहीनता एवं लापरवाही के आरोप में सिरसिया थाना अध्यक्ष निलंबित

कर्तव्यहीनता एवं लापरवाही के आरोप में सिरसिया थाना अध्यक्ष निलंबित

बेतिया मोहन सिंह।
सिरसिया थाना अंतर्गत ग्राम जिनवलिया में दिनांक 30 सितंबर 24 को छरी प्लांट के पीछे बाबू टोला की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर एक अज्ञात लड़का जिसका उम्र लगभग 25 वर्ष तथा उसका आधा शरीर जला हुआ एवं गला दबाकर हत्या किया हुआ शव बरामद हुआ जिसके आलोक में सिरसिया थाना कांड संख्या 80/24 दर्ज किया गया किया गया
कांड को प्रतिवेदित हुए करीब 60 दिन हो जाने के बावजूद थानाअध्यक्ष सिरसिया(अनुसंधानकर्ता) के द्वारा नहीं शव का पहचान कराया गया और नहीं कांड के अभियुक्त का पता लगाने का कोई प्रयास किया गया इसके बाद 30 नवंबर 24 को थानाअध्यक्ष सिरसिया को सूचना प्राप्त हुआ कि कांड के मृतक के माता-पिता के द्वारा दो संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है इसके बाद थाना अध्यक्ष के द्वारा मृतक के माता-पिता के द्वारा पकड़े गए दो संदिग्ध व्यक्तियों को थाना लाकर पूछताछ करने के उपरांत कांड के प्रमुख अभियुक्त को चिन्हित किया गया एवं पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर प्रमुख अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए तीनों अभिक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01 बेतिया के द्वारा पुलिस अधीक्षक बेतिया को प्रतिवेदन समर्पित किया गया जिसमें कांड के अनुसंधानकर्ता पु0अ0नि0 मदन कुमार मांझी थानाअध्यक्ष सिरसिया के द्वारा गंभीर प्रकृति के कांड उद्वेदन में तत्परता पूर्वक कोई कार्रवाई नहीं किया जाना उनके कर्तव्य के प्रति उदासीनता घोर लापरवाही एवं मनमानेपन को परिलक्षित करता है इस आलोक में बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के द्वारा पु0अ0नि0 मदन कुमार मांझी थानाअध्यक्ष सिरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र किया गया

बेतिया पुलिस स्वच्छ एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes