Thursday, April 30, 2026
Homeबेतियाप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

बेतिया मोहन सिंह।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,सुप्रिया रोड, संगम भवन में हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोउत्सव, कृष्ण और सुदामा के मिलन एवं राधे कृष्ण के गोप गोपियों के साथ नृत्य की प्रस्तुति बच्चों ने किया ।
सभी प्रस्तुति शहर के गण मान्य भाई-बहनों एवं माताओं के साथ मनाया गया
ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी ने उपस्थित सभा में सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के आध्यात्मिक रहस्यो से मार्गदर्शन कराया उन्होंने बताया श्री कृष्ण का जन्म रात्रि 12:00 बजे इसलिए होता है जब कलियुग और सतयुग के संगम समय में यह सृष्टि परिवर्तन काल से गुजरती हुई सतयुग में प्रवेश करती है जिस सतयुग में श्री कृष्ण को विश्वमहाराजन राजकुमार के रूप में जन्म होता है और यह संपूर्ण भूमंडल अपने सतों प्रधान स्वरूप में हो जाता है जहां हर मानव देवत्व को प्राप्त कर लेता है और यह दुनिया संपूर्ण सुखदाई हो जाती है हर मानव में देवी गुण संपन्नता आ जाती है
इसलिए हम सभी श्री कृष्ण के स्वरूप में अपने बच्चों को भी देखना चाहते हैं। पर जो आभामंडल, श्री कृष्ण के गुणों से प्रख्यात होता है अगर हम वही अपने बच्चों के अंदर संस्कार दें तो युवा अवस्था में वह भी श्री कृष्ण के व्यक्तित्व के समान गुणो से भरपूर हमारे समाज के बीच एक उदाहरण प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे और समाज को एक नई दिशा देंगे ।

कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा रेनू पोद्दार जी के द्वारा बने हुई श्री कृष्णा और राधे के रूप में सभी बच्चों को फर्स्ट ,सेकंड ,थर्ड प्राइज दी और श्री कृष्ण जी की आरती मे एडवोकेट वंदना झा, सीमा मधोगडिया, रेनू पोद्दार जी एवं ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी सभा में उपस्थित सभी लोगों के साथ की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes