Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियानगर निगम क्षेत्र के बाकी बचे सैरातों की खुली बोली लगवा कर...

नगर निगम क्षेत्र के बाकी बचे सैरातों की खुली बोली लगवा कर बंदोबस्ती 9 से 13 अप्रैल तक:गरिमा

नगर निगम क्षेत्र के बाकी बचे कुल 09 सैरातों के बंदोबस्ती के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना की महापौर ने दी है जानकारी,

बस स्टैंड परिसर वाले कैंटीन,दशहरा हजारी पशुमेला के साथ सागर पोखरा और उत्तरवारी पोखरा के बंदोबस्ती की सार्वजनिक की गई है जानकारी,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बाकी बचे सैरातों की बंदोबस्ती को लेकर आम अधिसूचना जारी कर दी गई है। खुली डाक में नीलामी के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया आगामी 09,10 और 13 अप्रैल को पूरी की जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के स्तर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नीलामी निर्धारित तिथियों को पूर्वाह्न 11 बजे से नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। महापौर ने बताया कि इच्छुक संवेदक या व्यक्ति निर्धारित शर्तों के साथ इस बंदोबस्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। महापौर ने बताया कि जारी संबंधित अधिसूचना के अनुसार प्रमुख सैरातों में सागर पोखरा एवं उत्तरवारी पोखरा में नौका संचालन से शुल्क वसूली, न्यू हरिवाटिका बस स्टैंड कैंटीन की बंदोबस्ती, तथा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित नगर निगम प्रशासन की कृषि योग्य भूखंडों यथा आबकारी गोदाम छावनी मोहल्ला तथा छावनी के ही झिलिया की कृषि योग्य भूमि शामिल है। इसके अलावा पश्चिम करगहिया और बासवरिया में पक्की बावली की कृषि योग्य भूखंडों की बंदोबस्ती शामिल है।इसके अलावा दशहरा हजारी पशु मेला बंदोबस्ती भी नीलामी के दायरे में रखा गया है, जिससे नगर निगम को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सागर पोखरा और उत्तरवारी पोखरा में नौका संचालन की बंदोबस्ती के लिए जीएसटी शुल्क में 15 प्रतिशत वृद्धि के बाद दर 11.50 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि 18 प्रतिशत जीएसटी सहित यह दर 13.57 रुपये होगी। अलग-अलग मदों के लिए सुरक्षित जमा राशि और जमानत राशि भी निर्धारित की गई है, जिससे नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बन सके। महापौर ने बताया नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस खुली नीलामी से स्थानीय संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही, इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने इच्छुक संवेदक प्रतिभागियों से नगर निगम कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes