Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियातीन दिनों से लापता वृद्ध की गन्ना के खेत में शव मिलने...

तीन दिनों से लापता वृद्ध की गन्ना के खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बेतिया मोहन सिंह।
मिली जानकारी के अनुसार
मझौलिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन दिनों से लापता एक वृद्ध व्यक्ति का शव गन्ने के खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बखरिया पंचायत के ओझवलिया पटखौलिया
वार्ड संख्या 6 निवासी जोखन दास (65), पिता भिखम दास के रूप में की गई है। यह घटना 2 जनवरी 26 शुक्रवार की बताई जाती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जी एम सी एच बेतिया भेज दिया । मृतक के परिजनों के अनुसार वह पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

शुक्रवार के दिन ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तत्काल मझौलिया थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है ।

प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन नई घटना स्थल का निरीक्षण किया और कोई आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उनके साथ एसडीपीओ- 1 एवं मझौलिया थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes