बेतिया मोहन सिंह। योगापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आभूषण व्यवसाय को उसे समय अपराधियों ने नकवी और कुछ आभूषण लूट लिया जब वह मोटरसाइकिल से दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार 24 मेई 26
को योगापट्टी थाना क्षेत्र के मोहन सोनी पे0 शंभू साह रात्रि लगभग 8:30 बजे अपना ज्वेलरी दुकान को बंद कर फतेहपुर चौक से अपने घर मच्छरगावां मोटरसाइकिल जा रहे थे इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों द्वारा इनका पीछा किया गया तथा गाली देते हुए रुकने हेतु कहा गया जिससे ये भयभीत एवं घबरा कर अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर गए। इसी क्रम में इनका बाइक में टंगा हुआ झोला जिसमें कुछ रुपए एवं गहना रखा हुआ था को अपराधी छीन कर भाग गए ।
अपराधियों के भागने के पश्चात इनके द्वारा 112 को सूचना दी गई। तत्पश्चात योगापट्टी थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
इस मामले के अनुसंधान में योगापट्टी थाना पुलिस एक पूर्व अपराधी के घर तलाशी करने गई जिसके विरोध में परिजन द्वारा पुलिस से हाथापाई की गई।
दोनों मामलों में योगापट्टी थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। तथा पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। लूट कांड में निरंतर अनुसंधान एवं उद्भेदन हेतु प्रयास जारी है।


