

बेतिया मोहन सिंह।
1 मार्च 26 को पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार आगामी त्योहार होली पर्व के मद्देनज़र आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया गया साथ ही पुलिस केंद्र बेतिया स्थित मैदान में उक्त गठित टीम के मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया । उक्त टीम के सभी पदाधिकारी /कर्मियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड , लाठी एवं टियर गैस के साथ लैस किया गया है जो 24×7 सक्रिय रहेंगे साथ ही किसी भी आपातकाल स्थिति/दंगा/विधि व्यवस्था के संधारण हेतु अविलंब घटना स्थल पहुंचेंगे।


