Monday, May 4, 2026
Homeबेतियाबरसात के मौसम में आउट फॉल व मुख्य नालों में फंसे कचरे...

बरसात के मौसम में आउट फॉल व मुख्य नालों में फंसे कचरे की करते रहें नियमित सफाई:गरिमा

वर्षा बंद होने के बाद आधा घंटा के अंदर पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव मुक्त बनाए रखने का आदेश,

नगर निगम क्षेत्र के नाला- नालियों में कूड़ा कचरा नहीं डालने की महापौर द्वारा की गई आम जनता से की अपील,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने रविवार को बरसात के बीच नगर निगम क्षेत्र के मुख्य नालों पर बने पुलों के साथ नगर के पूर्वी छोर पर स्थित अंधरी- चौंहरी आउट फॉल में फंसे कचरों को हटाने के जारी कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों और सफाई निरीक्षक मोहम्मद तबरेज से कहा कि बरसात के जारी मौसम में इस अंधरी चौंहरी आउट फॉल के साथ पूरे नगर निगम क्षेत्र में बने मुख्य नालों में फंसे कूड़ा -कचरे की नियमित सफाई करते रहें। ताकि वर्षा बंद होने के बाद अधिकतम आधा घंटा के अंदर पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव मुक्त बनाए रखने का यह क्रम जारी रहे।
इसकी जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके साथ ही मैं अपने नगर निगम क्षेत्र की माननीय जनता जनार्दन से अपील करना चाहुंगी कि नगर निगम क्षेत्र के नाला-नालियों में कूड़ा कचरा नहीं डाला जाए। इन्हीं कचरों के पुल पुलियों में फंस जाने से गाद और सिल्क जमा होकर नालों में पानी के बहाव को बाधित या कम कर देते हैं। जिसके कारण जगह जगह जल जमाव होने लगता है। अपने निरीक्षण के क्रम में महापौर श्रीमती सिकारिया ने भगवती नगर में और स्टेशन चौक के मुख्य नाला पर बने पुलों के साथ अंधरी चौंहरी आउट फॉल में फंसे कूड़ा कचरा निकालने के जारी कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी के ऐसे कार्यों के प्रति तत्परता सजगता और उनकी शतत कर्मठता की तारीफ की। उन्होंने बताया कि आईएएस नगर आयुक्त के पदस्थापन से नगर निगम के कार्यों में पारदर्शिता और सजगता काफी बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes