बेतिया मोहन सिंह।
9 दिसंबर24 को मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्राम पांडे टोला वार्ड नंबर-11 से एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना मुफस्सिल थाना में प्रतिवेदित हुई l पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देशानुसार कांड प्रतिवेदित होने के 4(चार)घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के मुख्य अभियुक्त राजा बाबू, पिता – नरेश महतो, ग्राम पांडे टोला, थाना मुफस्सिल जिला बेतिया को गिरफ्तार कर अग्रतार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण/ विधि व्यवस्था संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध हैl


