Friday, April 17, 2026
Homeबेतियाजिला पदाधिकारी की जनसुनवाई : 40 मामलों की हुई सुनवाई।

जिला पदाधिकारी की जनसुनवाई : 40 मामलों की हुई सुनवाई।

आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश।

बेतिया मोहन सिंह।

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 अंतर्गत सातवां निश्चय, सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आमजनों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।

इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्रमुख रूप से दिलशाद आलम, शंभू यादव, उर्मिला देवी, संजीत कुमार, नारायण शर्मा, राजकुमार साह, मिठू राम, सोनालिका सुन्दरम, जहांगीर आलम, अनिल कुमार शुक्ला, विजय प्रसाद, रामायात महतो, प्रेमजित मुखिया सहित अन्य फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता अहमद अली, श्रीमती नगमा तबस्सुम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes