Friday, April 17, 2026
Homeबेतियाजनता दरबार में सुनी गई आमजन की समस्याएँ।

जनता दरबार में सुनी गई आमजन की समस्याएँ।

कई समस्याओं का हुआ तत्काल समाधान।

बेतिया मोहन सिंह।

जिलाधिकारी, तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में आमजन अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुँचे। वरीय पदाधिकारियों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आज आयोजित जनता दरबार में 80 मामले सामने आए। इनमें से कई मामलों का समाधान अधिकारियों की पहल पर मौके पर ही कर दिया गया। वहीं, जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया और स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों का समाधान शीघ्र नियमानुसार किया जाए।

जनता दरबार में लोगों ने पारिवारिक, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य सहित कई विभागों से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं। वरीय पदाधिकरियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कराया और कुछ मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मासूम अंसारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes