Friday, June 5, 2026
Homeबेतियाडबल मर्डर में शामिल दिन हथियारों को पुलिस ने 6 घंटे के...

डबल मर्डर में शामिल दिन हथियारों को पुलिस ने 6 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह। बुधवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू मार कर हुई डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने 6 घंटे के अंदर तीन हथियारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुछ जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि
11 दिसंबर 24 को शाम 05:00 बजे को सूचना मिली कि चेक पोस्ट के पास चाकू मारकर दो व्यक्तियों को घायल कर दिया गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुये घटनास्थल पर पहुंचे तो देखे कि दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुये ईलाज हेतु जी०एम०सी०एच० बेतिया भेजा गया। साथ ही भीड़ द्वारा पकड़े गये एक व्यक्ति को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इस संबंध में रामाशीष साह पे०-स्व० रामध्यान साह सा०-पूर्वी करगहिया थाना-मुफ्फसिल बेतिया के लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड सं0-663/24 दिनांक-12.12.2024 धारा-103 (1)/351(2) 3(5) बी०एन०एस० के अन्तर्गत दर्ज किया गया। बेतिया

पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के द्वारा तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुये अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर घटना में शामिल तीनो अपराधियों को छापामारी कर 06 (छः) घंटे के अन्दर में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में
. आनन्द कुमार उम्र 19 वर्ष पे० स्व० अर्जुन महतो,

अभिषेक कुमार उम्र 18 वर्ष पे० रामाशीष महतो दोनो सा०-पूर्वी करगहिया थाना-मुफ्फसिल एवं

मुन्ना खान पिता-स्व० अब्दुल खान सा०-बस स्टैण्ड दुर्गानगर थाना-बेतिया सभी जिला पं०चम्पारण, बेतिया शामिल है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes