
बेतिया मोहन सिंह।
बड़ी ख़बर बगहा से आ रहीं है जहाँ रामनगर में कुख्यात अपराधी पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हुईं हत्या के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गईं है । दरअसल कुख्यात अपराधी पुट्टू मिश्रा की सोमवार शाम रामनगर में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या, अपहरण औऱ रंगदारी के कई मामलों में पुट्टू मिश्रा लम्बे समय तक जेल में रह चुके हैं। बताते चले कि वित्तीय पश्चिम चंपारण के तत्काल एसपी एम आर नायक ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर बेतिया लाया था।
यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल क्षेत्र में हुई है । मिली जानकारी के मुताबिक मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी संजीव उर्फ़ पुट्टू मिश्रा वहां एक जमीन विवाद को सुलझाने के लिए बैठक में गया था तभी हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी । बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि पुट्टू मिश्रा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और कई मामलों में वह लंबे समय तक जेल में रह चुका था। हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है। बताया जा रहा है की बाइक सवार अज्ञात अपराधियों नें गोली मार फ़रार हो गए। घटना स्थल से खोखा बरामद किया गया है। इधर गैंगवार में हत्या की आशंका जताई जा रहीं है। हालांकि हत्या के सटीक कारणों की कोई पुष्टि नहीं हुईं है। बता दें की करीब दो राउंड फायरिंग की सूचना मिल रहीं है जबकि जमींनी विवाद सुलझाने के दौरान हुईं इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा तफ़री मची है । गौरतलब है की कांग्रेस नेता फखरुद्दीन खान हत्याकांड में भी पुट्टू मिश्रा आरोपी है जबकि कई संगीन मामलों में कई जेलों में निरुद्ध रह चुके पुट्टू के आपराधिक इतिहास होने की एसपी नें पुष्टि किया है । बहरहाल रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल इलाके की इस देर शाम हुईं वारदात के बाद प्रत्यक्षदर्शीयों नें जख़्मी औऱ ख़ून से लहूलुहान पुट्टू को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्स्कों नें उन्हें मृत घोषित क़र दिया है। लिहाजा सूचना के बाद CHC रामनगर पहुंची रामनगर SDPO रागिनी कुमारी के साथ थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर दो लोगों से पूछताछ में जुटी है शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा SDH भेजा गया है । अब ख़ुद एसपी निर्मला कुमारी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रभारी एसपी ने कहां कि शीघ्र हीं इस हत्या कांड के उदभेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।


