Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया प्रखंड अंतर्गत महना गनी नहर के समीप शव मिलने से ग्रामीणों...

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत महना गनी नहर के समीप शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत

मझौलिया से बबलू कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत महना गनी नहर के समीप मिले शव के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मामले की निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, साक्ष्यों की उपलब्धता एवं तकनीकी जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एफएसएल टीम को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करने तथा हर पहलू पर बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाने को कहा।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना, एफएसएल टीम के सदस्य एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस ने बताया है कि मोहदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी जाकिर अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है आश्वासन दिया है कि मामले का शीघ्र उद्भेदन किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes