Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियाजिले के बड़े डिफॉल्टर बैराटी बरिअरवा पैक्स, रतनमाला पैक्स एवं बरवा पैक्स...

जिले के बड़े डिफॉल्टर बैराटी बरिअरवा पैक्स, रतनमाला पैक्स एवं बरवा पैक्स के अध्यक्षों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश।

सीएमआर आपूर्ति में बरती गयी अनियमितता को लेकर जिला पदाधिकारी ने दिया आदेश।

जिला सहकारिता पदाधिकारी को सभी पैक्सों का स्वयं से भौतिक सत्यापन करने का निर्देश।

बेतिया मोहन सिंह।

बिहार सरकार के द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए मौसम के अनुसार अनाजों की अधिप्राप्ति की जाती है। इसी क्रम में 15 जून 2025 तक धान अधिप्राप्ति की तिथि निर्धारित थी। जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा समीक्षा करने के दौरान पाया गया कि अभी भी कई एक संख्या में पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति करने के उपरांत सीएमआर की आपूर्ति नहीं की गयी है।

इसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के तीनों अनुमंडलों के सबसे बड़े डिफॉल्टर यथा बगहा अनुमंडल के बैराटी बरिअरवा पैक्स, बेतिया सदर अनुमंडल के रतनमाला पैक्स एवं नरकटियागंज अनुमंडल के बरवा पैक्स का निरीक्षण संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से कराया गया। जांचोपरांत अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा उक्त पैक्सों के विरूद्ध अनियमितता संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्रतिवेदनों पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा आज 17 जून की संध्या तक इन डिफॉल्टर पैक्सों के अध्यक्षों के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी द्वारा सख्त हिदायत दी गयी है कि यह निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को सभी पैक्सों का स्वयं से भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes