Thursday, April 30, 2026
Homeबेतियास्टेशन चौक पोखरा की जमीन पर नगर पार्षद के कब्जा करने पर...

स्टेशन चौक पोखरा की जमीन पर नगर पार्षद के कब्जा करने पर जांच का आदेश

नगर विकास विभाग को मिली जन शिकायत के आधार पर अपर सचिव ने जारी किया है आदेश,

नगर विकास विभाग से जांच का आदेश जारी होने साथ ही पार्षद समेत अतिक्रमणकारियों में मची खलबली,

बेतिया मोहन सिंह। नगर निगम वार्ड 25 की नगर पार्षद रूही सिंह और उनके पति केशव राज सिंह पर स्टेशन चौक पोखरा की सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने का आरोप पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर आयुक्त को जांच का आदेश दिया है। विभाग के अपर सचिव राजेश्वर राज ने मंशा टोला निवासी रफी आलम की लिखित शिकायत पर जांच और कार्रवाई करने का आदेश दिया है। प्राप्त जन शिकायत के हवाले से अपर सचिव राजेश्वर राज ने बताया है कि स्टेशन चौक पोखरा के खेसरा 208 और 209 के एक बड़े भूभाग का अतिक्रमण कर लिया गया है। इस अतिक्रमण के कारण सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना जल -जीवन-हरियाली पर अमल नहीं हो पा रहा है। उक्त सार्वजनिक पोखरा को अतिक्रमण मुक्त करा कर उक्त योजना के तहत पोखरा परिसर का सौंदर्यीकरण कराने और कृत कार्रवाई से विभाग को सूचित करने का आदेश जारी किया है। उक्त आदेश को लेकर पोखरा के दर्जनों अतिक्रमणकारियों में खलबली मचने की खबर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes