Tuesday, May 5, 2026
Homeबेतियानाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक गिरफ्तार

नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।
29 जुलाई 25 को ग्राम बहुरवा खुर्द में कुछ नाबालिक बच्चियों के साथ हसमुद्दीन मियां उम्र 30 वर्ष पिता एनुअल मिया ग्राम बहुरअवा खुर्द थाना शिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण बेतिया के द्वारा छेड़खानी करने की सूचना प्राप्त हुई । सूचनाएँ प्राप्त होते शिकारपुर थानाध्यक्ष द्वारा घटना के सम्बंध में घटना स्थल पर जाकर स्वयं जाँच किए । इस घटना के सम्बंध में वादी शिवनाथ यादव पिता स्वर्गीय नगीना यादव ग्राम बहुअरवा खुर्द वार्ड नंबर 10 थाना शिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण बेतिया के आवेदन के आधार पर शिकारपुर थाना कांड संख्या 780 /25 दिनांक 29 /7/25 विरुद्ध हसमुद्दीन मियां एवं एक अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त हसमुद्दीन मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गाँव में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

गिरफ्तारी

  1. हसमुद्दीन मियां उम्र 30 वर्ष पिता एनुअल मिया ग्राम बहुरअवा खुर्द थाना शिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण

बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes