बेतिया मोहन सिंह। नरकटियागंज के विद्युत कार्यपालक सहायक संजीव कुमार बरनवाल हत्याकांड के एक मुख्य नामजद अभियुक्त मोहित राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुछ जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि
17 फरवरी 25 को संजीव कुमार वर्णवाल पुरानी बाजार नरकटियागंज का सुबह में अपनी पत्नी निशा बर्णवाल के साथ टहलने जाने के क्रम में गोपाला स्थान टीपी वर्मा कॉलेज के सामने सड़क पर अपराधियों द्वारा चाकू एवं गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।इलाज के क्रम में संजीव कुमार बर्णवाल का मृत्यु हो गया।इस घटना के संबंध में संजीव कुमार बर्णवाल की पत्नी निशा बर्णवाल के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी नामजद दो अभियुक्त एवं चार अज्ञात के विरुद्ध शिकारपुर थाना कांड संख्या 207/2025 अंकित किया गया है। प्राथमिक के नामजद अभियुक्त मोहित राज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिक्षा में भेजा जा रहा है।घटना के अन्य कारणों के संबंध में भी तकनीकी शाखा के सहयोग से अनुसंधान किया जा रहा है। विधि व्यवस्था की समस्या नहीं है।
गिरफ्तारी
- मोहित राज पिता लालबाबू प्रसाद ग्राम सोनार पट्टी चौक वार्ड नंबर 15 थाना शिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण बेतिया।
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं लोकव्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर।


