



प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए निर्धारित कागजातों के साथ लाभुक स्वयं से ही कर सकते हैं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन,
नगर निगम प्रशासन द्वारा दावे की जांच और सत्यापन के बाद तीन लाख या कम सालाना आय वाले परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ,
बेतिया मोहन सिंह । महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्लम बस्तियों में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए पात्र बीपीएल परिवारों से बिना देर किए ऑनलाइन आवेदन करने का अनुरोध किया.प्राप्त सरकारी निर्देश के हवाले से उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र का कोई भी बीपीएल परिवार के मुखिया कर सकता है.उन्होंने बताया कि पक्का मकान विहीन परिवारों के अतिरिक्त घर बनाने के लिए जमीन नहीं होने वाले भूमिहीन परिवारों को भी दावे की जांच के बाद सरकारी स्तर से जमीन मुहैया कराए जाने के साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ भी बहुमंजिले आवासों का निर्माण करा कर आवेदक परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा. इस प्रकार दोनों श्रेणी के बीपीएल परिवारों के द्वारा आवेदन किया जा सकता है.इस दूसरे चरण का आवेदन के लिए जमीन के कागजों के प्रिंट के साथ अभी दस्तावेजों की कॉपी नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना संभाग में जमा करनी होगी.जांच के बाद लाभार्थियों का चयन किया जाएगा. महापौर श्रीमती सिकारिया ने योजना का लाभ पाने की पात्रता के बाबत बताया कि इसके नियमों के मुताबिक, जिन परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजन का लाभ लिया है, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा. आवेदक के परिवार में पत्नी और बच्चे शामिल होने चाहिए. जिस जमीन पर मकान बनाना है वह बेतिया नगर निगम के इलाके में हो. योजना का लाभ लेने वाले आवेदन के अपना या परिवार के किसी सदस्य के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए. आवेदक की सालाना आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए.अगर इससे ज्यादा आय हुई तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा.
महापौर ने दी आवेदन के लिए जरूरी कागजातों की जानकारी
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक के जमीन के पेपर सही होने जरूरी हैं.आवेदक और उसके परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है. ऑनलाइन आवेदन के समय आधार कार्ड, पैन कार्ड,वोटर आईकार्ड की फोटो कॉपी होना जरूरी है. साथ ही आवेदक के माता-पिता, पत्नी और बच्चों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी होना चाहिए. इसके अलावा जमीन का बंटवारानामा, अंचल कार्यालय से जारी आय प्रमाण पत्र,पक्का मकान नहीं है इसका शपथ पत्र होना भी जरूरी है. आवेदक की बैंक पासबुक की फोटो कॉपी फोटो और जहां मकान बनना है उस जमीन पर संयुक्त परिवार का फोटो साथ लाना होगा.


