Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियाभारत को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान : प्रभारी जिला...

भारत को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान : प्रभारी जिला पदाधिकारी।

128 वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को किया गया कोटि-कोटि नमन।

समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर किया गया माल्यापर्ण।

बेतिया मोहन सिंह। महान क्रांतिकारी एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया गया एवं उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, सुमित कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के संघर्ष, त्याग एवं पराक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान रहा है। भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई इन्होंने बखूबी लड़ी राष्ट्र के निर्माण में इनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस द्वारा भारत को आजाद कराने हेतु किये गये कार्यों से बच्चों एवं समाज को बताएं।

अपर समाहर्ता, विभागीय जांच ने कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान अप्रतिम रहा है। इनकी गाथाओं का वर्णन करें एवं समाज तथा बच्चों को इनकी गाथाओं से अवगत कराएं।

कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों ने भी कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की क्रांतिकारी दृष्टि और निडर कार्यों ने पीढ़ियों को अत्यधिक प्रेरित किया। नेताजी के संघर्ष, त्याग एवं परामक्रम को सभी याद करें। नेताजी ने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया था।

इस अवसर पर निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती निधि राज, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, यशलोक रंजन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes