Saturday, April 18, 2026
Homeबेतियासशक्त राष्ट्र का नवनिर्माण और राष्ट्रीय सुरक्षा सबके लिए सर्वोपरि: गरिमा

सशक्त राष्ट्र का नवनिर्माण और राष्ट्रीय सुरक्षा सबके लिए सर्वोपरि: गरिमा

लौरिया के साहू जैन स्टेडियम में महापौर ने विधान पार्षद के साथ किया उज्जवल डिफेन्स एकेडमी एंड ट्रैनिंग सेंटर का उदघाटन,

बेतिया मोहन सिंह। लौरिया के साहू जैन प्लस टू स्कूल के परिसर स्थित स्टेडियम में राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से “उज्जवल डिफेन्स एकेडमी एंड ट्रैनिंग सेंटर का उदघाटन मंगलवार को समारोह पूर्वक किया गया। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि हम सभी के लिए सशक्त राष्ट्र का नव निर्माण और राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। इस उद्देश्य से उद्घाटित इस एकेडमी का स्वागत किया जाना चाहिए।

इस मौके पर एक जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन भी किया गया। जिसके संचालक और एकेडमी के निदेशक फौजी उज्ज्वल ठाकुर के द्वारा किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सारण के विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव और बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया शामिल रहीं। वही विशेष सहयोगी राजकुमार ठाकुर पैक्स अध्यक्ष बेलवा लखनपुर, व संजीत ठाकुर, सोशल मिडिया सहयोगी ममता दुबे, फिटनेस टाइगर निकेश यादव व कई अधिकारी के साथ साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।एकेडमी के डायरेक्टर फौजी उज्ज्वल ठाकुर से बातचित में एकेडमी खोलने का उदेश्य जानने की कोशिश किए जिसमें पता चला की उज्ज्वल डिफेन्स एकेडमी कुछ फौजी लोगों के सहयोग से पुरे भारत में जगह जगह खोला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes