Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियाबेसहारा वृद्धजनों को घर की तरह माहौल में नगर निगम देगा आवासन...

बेसहारा वृद्धजनों को घर की तरह माहौल में नगर निगम देगा आवासन की सुविधा:गरिमा

नगर निगम द्वारा संचालित होने वाले 50 बेड के ओल्ड एज होम में निःशुल्क आवासन की व्यवस्था का महापौर ने नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण,

जीविका दीदियों द्वारा चलाई जाएगी वृद्धाश्रम की कैंटीन और चयनित स्वयंसेवी संगठन मुहैया कराएगा सुरक्षा और व्यवस्था के लिए मानव बल,

डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के निर्देशन इसी माह आरंभ किया जाएगा नगर में ओल्ड एज होम का का व्यवस्थित संचालन,

बेतिया मोहन सिंह । महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के साथ बेसहारा वृद्धजनों के लिए संचालित होने को तैयार ओल्ड एज होम का निरीक्षण कर व्यवस्था का पूरा जायजा लिया। निरीक्षण के बाद महापौर ने बताया कि बहुत जल्द ही नगर निगम की व्यवस्था में बेसहारा महिला पुरुष वृद्धजनों को निःशुल्क आवासन की सुविधा देने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। व्यवस्था का सत्यापन के बाद जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय सर की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति इसका संचालन शुरू करने की तिथि निर्धारित करेगी। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि नगर के बड़ा रमना मैदान के दक्षिण अवस्थित विश्वेश्वर नाथ हिन्दू अनाथालय परिसर में नव निर्मित और सुविधाजनक भवन में बहुत जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में उपेक्षित और बेसहारा महिला पुरुष बुजुर्ग जन को घर की तरह व्यवस्थित और बेहतर जीवन-यापन की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश नगर विकास एवम आवास विभाग के निर्देशन में शुरू की जाएगी। श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया विश्वेश्वरनाथ हिन्दू अनाथालय प्रबंधन समिति द्वारा नव निर्मित उक्त भवन का चुनाव नगर निगम क्षेत्र के निराश्रित वृद्धजनों के निःशुल्क आवासन के लिए किया गया है। इस वृद्धजन आश्रय स्थल में वैसे बुजुर्गों को सहारा प्रदान किया जायेगा जिसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होगी और जिनके जीवन यापन का कोई सहारा नहीं होगा। ऐसी परिस्थिति वाले आवेदकों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमिटी से अनुमति के आधार पर वृद्धाश्रम में निःशुल्क आवासन की अनुमति दी जायेगी।
श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि यहां आवासित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आवासीय, चिकित्सीय देखभाल तथा मनोरंजन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा। खाने पीने और इलाज की पूरी सुविधाएं मिलेगी। नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय पहल पर शहरवासियों के लिए 50 बेड क्षमता का वृद्धाश्रम आरंभ किया जा रहा है। इसमें रहनेवाले उपेक्षित बुजुर्गों को घर जैसा माहौल मिलेगा। भोजन, स्वास्थ्य, मनोरंजन समेत सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes