


नगर निगम क्षेत्र के मुख्य नालों की बरसात पूर्व साफ सफाई अभियान का महापौर ने किया निरीक्षण,
सफाई निरीक्षक और वार्ड जमादारों को युद्ध स्तर सफाई उड़ाही का दिया निर्देश,
बेतिया मोहन सिंह।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि अबकी बार की बरसात में सघन शहरी क्षेत्र को जलजमाव मुक्त बनाए रखना नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए जरूरी है कि नालों की जारी तल से जारी सफाई को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। महापौर श्रीमती सिकारिया नगर के बसंत बिहार से रेलवे लाईन होकर गुजरने वाले मुख्य नाला की सफाई का निरीक्षण के बाद मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक और अन्य को निर्देश दे रहीं थीं। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड जमादारों को अपने अपने वार्ड के सभी नाला नालियों की तल से सफाई अभियान को पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।


